
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया. उन्हें अश्लील फिल्में (Porn Movies) बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस मामले में उन्हें पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है.
इसी साल फरवरी में अश्लील फिल्में (Pornographic Films) बनाने और उन्हें ऐप के जरिए रिलीज करने का केस दर्ज किया गया था. इसी मामले में राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. मेडिकल जांच के बाद राज कुंद्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था. इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved