img-fluid

Rhea Kapoor अपने इस लुक के लिए हो गई ट्रोल, राधे मां से की तुलना

August 27, 2021

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी (Anil Kapoor’s daughter) और ​सोनम कपूर की छोटी बहन(sonam kapoor’s younger sister) रिया कपूर(Rhea Kapoor) इन दिनों अपनी शादी (Wedding) को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिया कपूर(Rhea Kapoor) ने हाल ही में अपनी ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani)के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट कर रहे थे। रिया कपूर(Rhea Kapoor) और करण बूलानी (Karan Boolani)की शादी की कई तस्वीरें औी वीडियो सोशल मीडया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों में करण और रिया बेहद खूबसूरत नजर आए। शादी के बाद अब न्यूली मैरिड रिया कपूर(Rhea Kapoor) अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनीं हैं। अपने इसी लुक को यूजर उन्हें ट्रोल(Troll) भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

सोनम कपूर ही नहीं ​बल्कि उनकी बहन रिया कपूर भी हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिया के दोस्तों ने हाल ही में​ रिया के दोस्तों ने उनकी शादी की खुशी में एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी की तस्वीरें खुद रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। रिया की तस्वीरों में उनका लुक जहां कई लोगों को जहां पसंद आया, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की तुलना राधे मां से करनी शुरू कर दी।



रिया कपूर ने रिसेप्शन पार्टी में रेड कलर का प्लेन फुल स्लीव्ज की टॉप पहना था। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट कैरी किया था। इस स्कर्ट पर रेड कलर से लव समेत कुछ और वर्ड्स भी लिखे हुए हैं। इस आउटफिट के साथ ही रिया ने एक बड़ी सी रेड कलर की​ बिंदी लगाई है। वहीं उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है, जो पूरी तरह से उनके मुंह को कवर कर रहे हैं। वहीं आप देख सकते हैं कि रिया ने अपने पैरों की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उनके पैरों पर आलता भी लगा हुआ दिख रहा है।
आपको बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी काफी सीक्रेट तरीके से पिछले शनिवार को हुई है। शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। वहीं कपूर परिवार ने शादी का जिक्र किसी से नहीं किया था।

Share:

  • Microsoft Azure के हजारों यूजर्स का डाटा लीक, कंपनी ने कहा- जल्द करें पासवर्ड चेंज

    Fri Aug 27 , 2021
    नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड कंप्यूटिंग Microsoft Azure के हजारों यूजर्स का डाटा लीक हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट को भी इसकी जानकारी हो गई है और कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों को इस डाटा लीक को लेकर चेतावनी दी है। एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर का दावा है कि इस डाटा लीक के बाद हैकर्स Microsoft […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved