img-fluid

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी इतना पैसा कमाते हैं MS Dhoni

September 01, 2021

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आज भी उनके फैंस पूरी दुनिया में मौजूद हैं। धोनी के पास फेम के साथ-साथ पैसे की भी कोई कमी नहीं है। वो सचिंन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले क्रिकेटर हैं। लेकिन ये सवाल सभी के दिमाग में आता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा कहने के बाद भी धोनी इतना पैसा कैसे कमाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनके कमाई के कुछ मुख्य जरियों के ऊपर।

धोनी की सालाना सैलरी
धोनी, जिन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, अभी भी लगभग 74 करोड़ रुपये तक सालाना कमाते हैं। आईपीएल को छोड़कर धोनी ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते। लेकिन उन्हें अपनी आईपीएल टीम सीएसके और कई ब्रांड संघों से काफी पैसा मिलता है।

आईपीएल से मिलते हैं 15 करोड़
धोनी आईपीएल(Dhoni IPL) की शुरुआत के बाद से ही फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहे हैं। सीएसके धोनी को 15 करोड़ रुपये का वेतन देती है है। धोनी से ज्यादा सैलरी सीएसके के किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिलती है।



कई मशहूर ब्रॉन्ड्स से भी मिलते हैं पैसे
डोमेन वेबसाइट (domain website) से लेकर वैवाहिक वेबसाइट तक, धोनी अभी भी दुनियाभर की कंपनियों के लिए सबसे भरोसेमंद चेहरों में से एक हैं। बड़ी-बड़ी कंपनी धोनी को अपना प्रचार करने के लिए साइन करती हैं।

धोनी के पास महंगी कार और बाइक्स
धोनी के पास रांची में एक बड़ा फॉर्म हाउस है और इसमें लगभग 80 बाइक भी शामिल हैं। इसके अलावा इस फॉर्म हाउस में कई महंगी कार भी हैं। इन सभी कार और बाइक्स की कीमत करोड़ों में है।

धोनी सिर्फ सचिन से पीछे
कमाई के मामले में धोनी दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से ठीक पीछे हैं। धोनी की तरह सचिन भी एक इलेक्ट्रिकल कंपनी से लेकर म्यूचुअल फंड और कई अन्य ब्रांडों से जुड़े हैं।

Share:

  • किस आकार के पापड़ पर लगेगा GST, ट्विटर पर CBIC ने दिया जवाब

    Wed Sep 1 , 2021
    नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से GST किन चीजों पर लगेगा और किन पर नहीं इस बात पर बहस चल रही है। इस बहस को पापड़ ने जोड़ लिया है। उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ट्वीट कर कहा गोल पापड़ पर वस्तु एवं सेवा कर यानि GST लगता है और चौकोर पापड़ पर नहीं। इस पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved