फैंस के बीच बिग बॉस ओटीटी (Big Boss OTT) को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो को करण जौहर (Karan Johar) होस्ट कर रहे हैं और शो को शुरु हुए लगभग तीन हफ्ते हो चुके हैं। दिन पर दिन यह शो काफी इंट्रेस्टिंग (Interesting) होता जा रहा है। खास कर शो की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी और राकेश बापट हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। शो में दोनों की नजदीकियां चर्चा में हैं। वहीं अब शो का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें शमिता शेट्टी राकेश बापट से थोड़ी खफा नजर आ रही हैं।
घर में मौजूद सभी उन्हें चिढ़ाने लगते हैं,लेकिन तभी शमिता कहती हैं कि मैं उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं। दिव्या अग्रवाल कमेंट करते हुए कहती हैं कि अगर गर्लफ्रेंड बन जाओगी तो भी अच्छी लगोगी। इसके बाद राकेश बापट आश्चर्य से पूछते हैं क्या सच में उनके बीच कुछ हो सकता है। दिव्या अग्रवाल के वहां से जाते ही शमिता राकेश से कहती हैं कि वह इस बात से परेशान हैं कि उन्होंने किसी ऐसे व्यक्ति से लिप बाम लिया, जो उनकी दोस्त नहीं है। मैं नहीं चाहती कि तुम उससे दोस्ती करो। राकेश शुरु में हंसे लेकिन बाद में उन्होंने माफी मांगी। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में शमिता और राकेश एक दूसरे के प्यार में हैं या यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved