
नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश में उगाए जाने वाले बासमती चावल (Basmati Rice) को जीआई टैग (GI Tag) मिलने की उम्मीद फिर बढ़ गई है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने जीआई टैग (GI Tag) देने की मांग वाली याचिका पर मप्र की शिवराज सरकार(Shivraj Government) की दलील मंजूर कर ली है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिए हैं कि मद्रास हाईकोर्ट मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उगाए जाने वाले बासमती चावल (Basmati Rice) को जीआई टैग (GI Tag) देने वाली याचिका पर पुनः सुनवाई करे.
दरअसल मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने प्रदेश में उगाए जाने वाले बासमती चावल को जीआई टैग देने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. लेकिन उसे हाईकोर्ट (High Court) ने खारिज कर दिया था. इसके बाद एमपी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved