
नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में तेजी के बावजूद देश की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 7वें दिन भी पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर टिका रहा।
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.26 रुपये, 98.96 रुपये और 101.62 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। वहीं, डीजल भी क्रमश: 96.19 रुपये, 93.26 रुपये और 91.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल 98.52 रुपये, जबकि डीजल 89.21 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 2.06 फीसदी यानी 1.47 डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 72.92 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 2.32 फीसदी यानी 1.58 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 69.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved