img-fluid

नीरज चोपड़ा, मिताली राज समेत 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

November 03, 2021

नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी है। खेल क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़ा पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Biggest Award Major Dhyanchand Khel Ratna) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) और श्रीजेश पीआर (हॉकी) सहित 12 खिलाड़ियों को दिया जाएगा।

पुरस्कार विजेता 13 नवंबर, शनिवार को शाम राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।


मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसके अलावा शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये की इनामी राशि और प्रशस्ति पत्र मिलता है। जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को 15 लाख की इनामी राशि और प्रशस्ति पत्र मिलता है। वर्ष 2020 से पहले खेल रत्न पुरस्कार विजेता को 7.50 लाख रुपये जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता को 5 लाख रुपये दिए जाते थे।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित खिलाड़ी इस प्रकार हैं-

नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती) लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नगर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • MP: जनजातीय महासम्मलेन में शामिल हो सकते हैं PM Modi

    Wed Nov 3 , 2021
    – मुख्यमंत्री ने महासम्मेलन की तैयारियों का किया अवलोकन, नव-निर्मित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का भी लिया जायजा भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर जनजातीय महासम्मेलन (Tribal Mahasammelan) का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved