हैदराबाद । आंध्र प्रदेश के हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे (Hyderabad-Bengaluru Highway) पर भीषण सड़क हादसा (horrific road accident) हो गया जिसमें करीब छह लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह अनंतपुर के पामिडी मंडल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो जोरदार टक्ककर मार दी जिममें ऑटो के परखच्चे उड़ गए और हादमें में मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंतपुर में ऑटो में खेतिहर मजदूर खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एके बेकाबू ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इधर घटना के बाद ट्रक डाइवर और उप चालक मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved