img-fluid

Delhi-NCR में वायु प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल…. कई क्षेत्रों में बिगड़े हालात… 400 के पार AQI

November 14, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण (Air pollution) से लोगों का बुरा हाल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) (Air Quality Index – AQI) 348 दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह 403 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

दिल्ली में कहां कितना एक्यूआई?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 371, आनंद विहार में 378, अशोक विहार 340, आया नगर 356, बदरपुर 309, बवाना 388, चांदनी चौक 391, डीटीयू 403, द्वारका सेक्टर-8 में 299 एक्यूआई दर्ज किया गया।


  • वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 352, आईटीओ 416, जहांगीरपुरी 383, लोधी रोड 284, मुंडका 361, ओखला फेज-2 में 315, पटपड़गंज में 333, पंजाबी बाग 392, रोहिणी 367, विवेक विहार 391, नरेला 361, नॉर्थ कैंपस 421 एक्यूआई दर्ज किया गया।

    नोएडा के सेक्टर 62 में हालात ज्यादा खराब
    सीपीसीबी के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 318, सेक्टर 116 में 251, सेक्टर 125 में 222, सेक्टर 150 में 276, सेक्टर-1 में 235, सेक्टर 39 में 283, सेक्टर 62 में 439 एक्यूआई दर्ज किया गया।

    गाजियाबाद में कहा कितना एक्यूआई
    सीपीसीबी के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुरम में 210, इंदिरापुरम में 365, लोनी में 375 , संजय नगर में 318, वसुंधरा में 368 और वेव सिटी में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया।

    एक्यूआई का मतलब समझिए
    0-50 : अच्छा
    51-100 : संतोषजनक
    101-200 : मध्यम
    201-300 : खराब
    301-400 : बेहद खराब
    401-500 : गंभीर

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved