
भोपाल। बिना आधार सत्यापन के किसान समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच सकेंगे। दरअसल समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के बाद भुगतान की व्यवस्था आधार आधारित होने से यह परेशानी आ रही है। यही वजह है किसानों को आधार सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आधार सत्यापन जिन किसानों ने करवा लिया है, उन्हें ही समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एसएमएस भेजे जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान एवं मोटा अनाज के समर्थन मूल्य का भुगतान किसानों को उनके आधार लिंक खाते में करने की व्यवस्था कराई गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved