
जबलपुर। तिलवारा थानातंर्गत शास्त्री नगर अवनि विहार में एक परिवार अपने करीबी के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए सोने-चांदी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजन जब लौटकर आये तो टूटा हुआ ताला देख उनके होश उड़ गये। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने बताया कि सतेन्द्र कुमार झारिया 42 वर्ष निवासी अवनि विहार शास्त्री नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह व उसके परिवार के सभी लोग भाई की शादी में गये हुये थे।
शादी कार्यक्रम में रातभर रुकने के बाद जब वह सुबह वापस आये तो देखा कि गेटे एवं घर के दरवाजे का लॉक टूटा था, बैडरूम में रखा सामान बिखरा पड़ा था । अलमारी खुली थी, अलमारी में रखे नगद 5 हजार रूपये, सोने के कंगन, झुमकी, अंगूठी एवं चांदी के जेवर गायब थे। कोई चोर सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर करीब 95 हजार रूपये के चोरी कर फरार हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved