img-fluid

शहपुरा रेलवे फाटक जाम पर भड़के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई

November 17, 2026

जबलपुर। पूर्व मंत्री और पाटन से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी ही सरकार की व्यवस्था और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है। सोमवार को जबलपुर से भोपाल जाते समय शहपुरा रेलवे फाटक बंद होने के कारण विश्नोई करीब एक घंटे तक भीषण जाम में फंसे रहे। इस स्थिति से नाराज होकर उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि शहपुरा रेलवे फाटक बंद होने से उनका एक घंटा बर्बाद हो गया और यह समझ नहीं आ रहा कि शहपुरा-भोपाल मार्ग का ओवरब्रिज और कब तक लोगों को रुलाएगा।


  • उन्होंने इस देरी को गैर-जिम्मेदारी की हद बताते हुए कहा कि इस पर जवाब देने वाला कोई नहीं है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर स्थित शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज लंबे समय से यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। लगभग 400 करोड़ रुपये के हाईवे प्रोजेक्ट के तहत बना यह ब्रिज निर्माण के तीन-चार साल के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया था। फरवरी 2026 में इसका करीब 200 मीटर हिस्सा ढह जाने के बाद से यातायात पूरी तरह बाधित है। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने नई डिजाइन के साथ 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसके पुनर्निर्माण का फैसला किया। जून 2026 में इसे 5 से 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन नवंबर तक भी काम अधूरा है। वर्तमान में भारी वाहनों और आम राहगीरों को शहपुरा कस्बे के संकरे डायवर्सन मार्ग और रेलवे फाटक से गुजरना पड़ रहा है, जहां ट्रेनों की आवाजाही के कारण दिनभर लंबा जाम लगता है। इससे पहले भी अजय विश्नोई जबलपुर-पाटन रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर की कार्ययोजना और अवैध शराब कारोबार जैसे मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं। अब सत्ताधारी दल के वरिष्ठ विधायक के इस बयान से विपक्ष यानी कांग्रेस को भी सरकार पर निशाना साधने का नया मुद्दा मिल गया है।

    Share:

  • रामायण विवाद पर सुनील लहरी का वरुण ग्रोवर को जवाब, बोले- नई फिल्म में राम की दिव्यता कम क्यों लगी.

    Tue Nov 17 , 2026
    नई दिल्ली ।रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की चर्चित रामायण (Ramayana) में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने फिल्मकार और स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर (Varun Grover) की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। नई रामायण फिल्म (Ramayana Film) को लेकर दोनों के बीच बयानबाजी का मामला सामने आया है। सुनील लहरी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved