img-fluid

किटी पार्टी से अलग भक्ति की अनूठी पहल… हर महीने घरों में गूंज रहा सुंदरकांड

November 17, 2026

  • चार महिला समूहों ने शुरू की परंपरा, आस्था के साथ स्वदेशी व्यंजनों और भारतीय संस्कारों को भी दे रहीं बढ़ावा

जबलपुर। आधुनिक जीवनशैली के बीच धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक संस्कारों को सहेजने की एक अनूठी पहल शहर की महिलाओं ने शुरू की है। किटी पार्टी और मनोरंजन के पारंपरिक आयोजनों से अलग महिलाओं के चार समूह हर महीने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का आयोजन कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से भक्ति के साथ आपसी मेलजोल, सामाजिक एकजुटता और स्वदेशी परंपराओं को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस पहल की शुरुआत लगभग एक वर्ष पूर्व नीना अरोड़ा ने की थी।


  • उन्होंने 12 से 14 महिलाओं के छोटे-छोटे समूह बनाकर नियमित सुंदरकांड पाठ की परंपरा शुरू की। अब ऐसे चार महिला समूह सक्रिय हैं। प्रत्येक माह समूह की किसी एक सदस्य के घर पर सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी महिलाएं श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल होती हैं। पाठ के साथ भजन-कीर्तन, संगीतमय प्रस्तुतियां और भक्ति गीतों पर नृत्य भी आयोजन का हिस्सा बनते हैं। इसी क्रम में सातवें सुंदरकांड का आयोजन आदर्श नगर निवासी नीलम सेठी के निवास पर किया गया। प्रभु श्रीराम के समक्ष महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया।इस आयोजन की खासियत केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। प्रसाद और भोग में पारंपरिक भारतीय व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाती है। महिलाएं अपने घरों में स्वयं देसी पकवान तैयार करती हैं। ऐसे पारंपरिक व्यंजनों को भी शामिल किया जाता है, जो बदलती खानपान की आदतों के कारण धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर होते जा रहे हैं। आयोजन में सुरेखा परमार, माही परमार, उमा नेब, पप्पी नेब, प्रीति नेब, नीलम सेठी, रुचि भाटिया, नीतू, नीमा, प्रभा मल्होत्रा और रचना शर्मा सहित अन्य महिलाएं सहभागिता कर रही हैं। समूह की महिलाएं घरेलू उत्पादों, देसी वस्तुओं और स्थानीय सामग्री को प्राथमिकता देकर स्वदेशी की भावना को भी प्रोत्साहित कर रही हैं।

    भक्ति के साथ सामाजिक जुड़ाव का माध्यम
    महिलाओं की यह पहल धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर आपसी प्रेम, सहयोग और सकारात्मक संवाद का माध्यम बन रही है। नियमित सामूहिक आयोजनों से महिलाओं को अपनी परंपराओं से जुडऩे और उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। यह पहल संदेश दे रही है कि आधुनिकता अपनाने के साथ अपनी धार्मिक आस्था, संस्कृति और पारंपरिक खानपान को भी संरक्षित रखा जा सकता है। छोटी-सी सामूहिक शुरुआत भी समाज में सकारात्मक बदलाव और सांस्कृतिक चेतना का माध्यम बन सकती है।

    Share:

  • चीन को अमेरिकी चिप्स से AI मॉडल बनाने से रोकने का प्रयास.... ट्रंप प्रशासन ने सख्त किए नियम

    Tue Nov 17 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के प्रशासन ने चीन (China) की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence- AI) क्षमता को सीमित करने के लिए नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत अब अमेरिकी कंपनियों की एडवांस कंप्यूटिंग चिप और सर्वर तक रिमोट एक्सेस को नियंत्रित किया जाएगा. अमेरिका यह कदम इसलिए उठा रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved