
- महिला ने अधारताल थाने पहुंचकर दी जानकारी
जबलपुर। कृषि अभियांत्रिकी पावर हाउस में ड्राईवर के पद पर पदस्थ कर्मी 52 वर्षीय राकेश सिंह ठाकुर विगत 10 दिसंबर को घर से ऑफिस जाने का कहकर निकले फिर वापस नहीं आये। राकेश ने अपने घर फोन कर बताया कि वह सतना जा रहा है और पटरी के पास खड़ा है, अब वापस नहीं आयेगा। उक्त फोन के बाद घबराएं परिजनों ने आसपास रिश्तेदारों को सूचना देते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
पुलिस ने बताया कि अधारताल नेता कालोनी निवासी 40 वर्षीय अनुराधा सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके पति 52 वर्षीय कृषि अभियांत्रिकी पावर हाउस में ड्राईवर के पद पर पदस्थ है। जो कि विगत 10 दिसंबर की सुबह ऑफिस जाने का कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आये। उसी दिन उनके पति का बेटे के नंबर पर फोन आया कि वह सतना जा रहे है, उसके बाद कुछ देरबाद फोन आया कि वह पटरी के पास खड़े है अब घर नहीं आयेंगे। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।