
नई दिल्ली। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। सोमवार को सेंसेक्स 1100 अंकों की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 17 हजार से नीचे पर बंद हुआ। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। सेसेंक्स 664.78 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 56,346.96 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी 198.80 अंक यानी 1.12 फीसदी टूटकर 16795.70 के स्तर पर था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved