img-fluid

आने वाले साल में इन राशि वालों को उठानी पड़ सकती है परेशानी, जानें क्‍या-क्‍या आने वाली है मुश्किलें

December 28, 2021

नई दिल्ली। नए साल 2022 (New Year 2022) में अब कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में हर व्यक्ति के मन में चल रहा है कि आने वाला साल कैसा रहेगा? सभी चाहते हैं कि उनके लिए नया साल (New Year) खुशियों (happiness) भरा हो। लेकिन ज्योतिष (Astrology) के अनुसार, ऐसा संभव नहीं है। हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलने के कारण राशियों (zodiac signs) के दिन भी बदलते हैं। जानिए साल 2022 की सबसे अनलकी राशियां-



मेष- मेष राशि वालों के लिए 2022 शुभ नहीं माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मार्च तक शनि और बुध की युति से सेहत बिगड़ सकती है। मई से अगस्त तक मंगल गोचर का प्रभाव होने से शारीरिक समस्याएं आ सकती हैं।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के जीवन में ग्रहों की स्थिति चुनौतियां लेकर आएगी और साथ ही अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। मार्च तक शनि के अष्टम भाव में होने से आर्थिक नुकसान बो सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

कर्क- साल की शुरुआत में कर्क राशि के सप्तम भाव में विराजमान शनि के प्रभाव से नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगल गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन से जीवन में कई बदलाव आएंगे। साल के अंत में आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।

कन्या- 2022 में आपकी सेहत में गिरावट हो सकती है। अप्रैल, जून और सितंबर का महीना चुनौतियों भरा हो सकता है। 26 फरवरी को मकर राशि में मंगल ग्रह का गोचर होगा। यह आपके जीवन में कई बदलाव ला सकता है।

धनु- धनु राशि वालों को साल की शुरुआत में मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। वाणी पर कंट्रोल रखें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • अमेरिका से जाने वाली फ्लाइट को चीन ने नहीं दी लैंडिंग की इजाजत, हवा में ही वापस लौटना पड़ा

    Tue Dec 28 , 2021
    शंघाई। अमेरिका (America) से चीन (China) के शंघाई (Shanghai) शहर जा रही एक फ्लाइट को हवा में ही वापस (return flight back in the air) लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि डेल्टा एयरलाइन (Delta Airlines) के इस विमान में महामारी (Pandemic) से संबंधित स्वच्छता जरुरतों का पालन नहीं किया गया था इसलिए फ्लाइट में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved