img-fluid

आज से इन राशियों के अच्छे दिन प्रारम्भ, शुक्र देव की कृपा से नए साल में होगा घर में मां लक्ष्मी का आगमन

December 30, 2021

नई दिल्ली। शुक्र देव (Venus god) आज 30 दिसंबर को मकर राशि (Capricorn) से धनु राशि (Transit Sagittarius) में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी (lord of taurus and libra) होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं आज से किन राशि वालों का भाग्योदय होना जा रहा है…


मेष राशि
इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
नए साल में आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति भी कर सकेंगे।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।
सुख-समृद्दि और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि-
इस दौरान आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
आपके संचार कौशल में वृद्धि और वाणी में मधुरता आएगी।
आप सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
शुक्र के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

Share:

  • वैक्‍सीन को लेकर WHO की मुख्‍य वैज्ञानिक का बड़ा बयान, कहा- ओमिक्रॉन के खिलाफ टीके प्रभावी, जल्द लगवाएं

    Thu Dec 30 , 2021
    नई दिल्‍ली । दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (omicron) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस पर डब्ल्यूएचओ (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन (Soumya Swaminathan) ने कहा कि वैक्सीन (Vaccine) की प्रभावशीलता के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। एक तो वैक्सीन ही है, दूसरा उम्र जैसे जैविक कारक हैं। तेजी से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved