img-fluid

कच्चे नारियल का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी, इन समस्याओं से मिलेगी निजात

April 15, 2026

नई दिल्‍ली । कच्चे नारियल (raw coconut) का सेवन आपको कई तरह से फायदा (Benefit) पहुंचाता है. ये आपको हेल्दी और फिट रखने में मददगार होगा. पोषक तत्वों से भरपूर नारियल का एक टुकड़ा रोजाना खाने से न सिर्फ आपकी बॉडी की इम्युनिटी (immunity) बढ़ती है, बल्कि याददाश्त भी बेहतर होती है. नारियल विटमिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन (Vitamins, Minerals, Carbohydrates and Proteins) से भरपूर होता. इसमें पानी की भी अच्छी मात्रा होती है. ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है. सीमित मात्रा में कच्चे नारियल का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होगा.

उल्टी नहीं आएगी
अगर आपको बार बार उल्टी आने की समस्या है तो नारियल का टुकड़ा मुंह में रखकर इसे थोड़ी देर तक चबाएं. इससे फायदा मिलेगा.


  • पेट में कीड़े होने की समस्या
    पेट में कीड़े होने पर रात को सोने से पहले और सुबह 1 चम्मच पिसे हुए नारियल का सेवन करें. इससे पेट में कीड़े होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

    हार्ट हेल्थ के लिए
    हार्ट हेल्थ के लिए भी नारियल का सेवन फायदेमंद है. इसे बादाम, अखरोट व मिश्री के साथ मिलाकर खाएं. नारियल में गुड कलेस्ट्रॉल होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है.

    कब्ज से छुटकारा
    कब्ज की समस्या में भी नारियल का सेवन फायदेमंद होगा. रोजाना सीमित मात्रा में इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी.

    इम्युनिटी बढ़ाए
    नारियल (Coconut) के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होगा. इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं, जो रोगों से लड़ने से लड़ने में मदद करते हैं. नारियल एक यह अच्छा एं​टीबायोटिक है. इससे हर तरह की एलर्जी दूर होती है.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

    Share:

  • Come depositare e prelevare nei migliori casino non AAMS

    Wed Apr 15 , 2026
    Come depositare e prelevare nei migliori casino non AAMS I casino non AAMS offrono un’ampia varietà di opzioni per depositi e prelievi, ma è fondamentale capire i metodi più sicuri e convenienti. In questo articolo, analizzeremo le opzioni disponibili per i giocatori italiani e come effettuare transazioni senza problemi. Sapere come gestire le proprie finanze […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved