
जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत शराब पीने के लिए रूपयों की मांग कर एक 24 वर्षीय युवक के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटना की शिकायत पीडि़त ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। जानकारी अनुसार रात लगभग 12:30 बजे राजा चक्रवर्ती उम्र 24 वर्ष निवासी लकडग़ंज टोरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और राकेश चक्रवर्ती दोनों देवीदीन दादा की कुलिया लकडग़ंज टोरिया में खड़े थे। उसी समय करन सोनकर और अर्जुन सोनकर आये और शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे। जब उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों गाली गलौज करते हुये रूपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगे। घटना में उसके मुंह, नाक गाल आंख के पास चोटें आईं हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved