
नई दिल्ली ।उत्तराखंड विधान सभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) को लेकर भाजपा (BJP) ने अपने 59 उम्मीदवारों (59 Candidates) की पहली सूची जारी कर दी (Releases List) है। पार्टी ने इस बार 10 सीटों पर बदलाव करते हुए अपने सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है।
दिल्ली भाजपा मुख्यालय में उत्तराखंड उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।
उत्तराखंड चुनाव में प्रचंड जीत का दावा करते हुए चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि पार्टी ने अपनी पहली सूची में 4 आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ 15 ब्राह्मण और 3 बनिया समुदाय के उम्मीदवार को भी चुनावी मैदान में उतारा है।
मसूरी से गणेश जोशी, श्रीनगर से धन सिंह रावत, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, विकास नगर से मुन्ना सिंह चौहान, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, नैनीताल से सरिता आर्य, सोमेश्वर से रेखा आर्य, सल्ट से महेश जीना और यमकेश्वर से रेणु बिष्ट को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।भाजपा ने हाल ही में मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए हरक सिंह रावत के करीबी वर्तमान विधायक उमेश शर्मा ‘ काऊ’ को रायपुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved