
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाईकोर्ट के जज के चैंबर में एक सांप देखा गया। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। बताया गया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के चैंबर में सांप देखा गया है।
हालांकि, उस समय जज अपने चैंबर में मौजूद थे या नहीं इसकी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। सांप को चैंबर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी 2018 में नवी मुंबई की एक अदालत में जज को उनके चैंबर में ही एक सांप ने काट लिया था। हालांकि, जिस सांप ने उन्हें काटा वह जहरीला नहीं था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved