img-fluid

बूथ विस्तारक योजना का उददेश्य सक्षम बूथ बनाना है

January 23, 2022

  • विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी ने लिया पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प

भोपाल। भाजपा द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए शुरू की बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश शासन के मंत्री, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, बूथ विस्तारक, शक्ति केंद्र प्रभारी विभिन्न बूथों पर पहुंचे। भोपाल के सभी मंडलों, शक्ति केंद्र में बूथ विस्तारक के पदाधिकारी लगातार तीसरे दिन संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो कार्य में लगे हुए हैं। प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग स्टेशन मंडल के बूथ नंबर 267, 268 पर पहुंचे। सारंग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन विस्तार में बूथ समितियो की भूमिका अहम है।


पार्टी के सभी कार्यक्रम और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ का प्रचार इन्ही समितियो के माध्यम से किया जाता है। समिति में सभी वर्गो, जातियो का समावेश होना चाहिए। बूथ विस्तारक योजना का उददेश्य सक्षम बूथ बनाना है। बूथ विस्तारक योजना संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने का सार्थक प्रयास है। स्वावलंबी मंडल व सक्षम बूथ हमारा लक्ष्य है। श्रद्धेय स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे ने अपनी कुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं दीर्घ अनुभव से संगठन का विस्तार एवं समयदान करते हुए समर्पित कार्यकर्ताओं की एक पूरी पीढ़ी तैयार की है। उनसे प्रेरणा लेते हुए सभी कार्यकर्ता मिल-जुलकर संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हैं।
इसी तरह भानपुर मंडल के बूथ क्रमांक 26, अरेरा मंडल के बूथ क्रमांक 63 एवं 64, पंचशील मंडल के बूथ क्रमांक 221 में जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी व भोपाल जिला प्रभारी श्री महेंद्र यादव, बूथ विस्तारक प्रमुख, महामंत्री श्री रविंद्र यति, तात्या टोपे मंडल के बूथ क्रमांक 63 में पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, शाहपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 220, 238, 239, 242, 243 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विकास वीरानी, बरखेड़ी मंडल के बूथ क्रमांक 114 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कृष्णा घाडगे सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, बूथ विस्तारक, शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।

Share:

  • अब जियो फेंस गिरदावरी केवल 5 प्रतिशत ही करना होगी

    Sun Jan 23 , 2022
    सरकार ने पटवारियों को दी राहत कार्रवाई भी वापस ली जाएगी भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने फसल गिरदावरी के लिए लागू की गई जियो फेंस गिरदावरी को प्रदेश के पटवारियों के विरोध के चलते पांच प्रतिशत पर सीमित कर दिया है। साथ ही कलेक्टरों से चर्चा कर सभी कार्रवाई वापस लेने का कहा गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved