
नई दिल्ली। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले आपके लिए सोने और चांदी का ताजा भाव जान लेना फायदेमंद है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में मामूली कमी आई, जबकि चांदी का दाम थोड़ा सा उछल गया।
सोने की कीमत में आज 0.02 फीसदी की तेजी आई है। इसके बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 47,900 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत 0.08 फीसदी उछलकर 61,995 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved