img-fluid

US में हवाई संकट…. देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप का व्यापक असर…. 2300 उड़ाने रद्द, 7,700 देरी से पहुंची

November 16, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका (America) में शुक्रवार को लगाए गए देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप (Nationwide Ground Stop) का असर रविवार को भी देखने को मिला. अमेरिका में रविवार को 10 हजार से ज्यादा उड़ानें या तो रद्द या विलंबित(डिले) हुई. परिवहन सचिव शॉन डफी (Transportation Secretary Sean Duffy) ने कहा है कि सोमवार तक कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है. शुक्रवार को देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप के कारण लगभग सभी उड़ानें करीब पांच घंटे तक ठप रही थी. हालांकि, एयरलाइंस (Airlines) अपने शेड्यूल को सामान्य करने की कोशिश में लगे हैं।

विमानन डेटा ट्रैकर फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, रविवार को पूरे देश में 2,300 से रद्द की गई जबकि 7,700 उड़ानों में देरी हुई. शनिवार को भी यही हाल था. शनिवार को 6,400 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई थी जबकि 8 हजार से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई. एक कार्यक्रम के दौरान डफी ने साइबर हमले की आशंका को खारिज किया. उन्होंने कहा कि सोमवार तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों की सुरक्षा फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की प्राथमिकता है।


  • रविवार को जेटब्लू सबसे ज्यादा प्रभावित एयरलाइंस में शामिल रही. जेटब्लू ने रविवार को अपनी 28% उड़ानें रद्द कर दी थी. अमेरिकन एयरलाइंस की 17% उड़ानें रद्द थीं. ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’, ‘साउथवेस्ट’ और ‘डेल्टा’ एयरलाइंस की 3-5% उड़ानें रद्द थी।

    ट्रंप ने इसके लिए अमेरिका के मौजूदा एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की खराबी को जिम्मेदार ठहराया है. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका का मौजूदा एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम करीब 50 साल पुराना है और इसे जल्द से जल्द अपग्रेड करने की जरूरत है।

    ट्रंप ने लिखा, ‘अगर कांग्रेस एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बेहद जरूरी फंड को मंजूरी दे देती है, तो हम इसे तेजी और कुशलता से तैयार कर सकते हैं. यह दुनिया का सबसे बेहतरीन सिस्टम होगा. हमारा मौजूदा एयर कंट्रोल सिस्टम काफी हद तक 50 साल पुराना है. यह हास्यास्पद है।

    राउटर फेल होने से पूरे देश में कामकाज ठप
    शुक्रवार को अमेरिका में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने ग्राउंड स्टॉप का आदेश दिया था. इसके चलते तकरीबन पांच घंटों तक लगभग सभी उड़ानें रोक दी गई. 9/11 के बाद यह हवाई यात्रा ठप होने की सबसे लंबी घटना थी।

    अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने शुक्रवार को बताया था कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का हार्डवेयर काफी पुराना है और इसी में खराबी आई थी. उन्होंने बताया था कि राष्ट्रपति पिछले एक साल से कांग्रेस से नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के लिए पूरा फंड देने की मांग कर रहे हैं. साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया था कि यह कोई साइबर अटैक नहीं है।

    Share:

  • छठ महापर्व 2026....देशभर में घाटों पर उमड़े श्रद्धालु... उगते सूरज को दिया अर्घ्य

    Mon Nov 16 , 2026
    नई दिल्ली। चार दिनों तक चले लोकआस्था (Public Faith) के महापर्व छठ (Chhath Festival) का सोमवार सुबह समापन हो गया. अंधेरा छंटने के साथ ही देशभर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. कहीं गंगा किनारे व्रती हाथ जोड़कर सूर्योदय (Sunrise) का इंतजार कर रहे थे तो कहीं तालाबों और अस्थायी घाटों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved