
नई दिल्ली। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने के दाम में इजाफा हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली, अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा।
आज 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 48,260 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं इसके विपरीत चांदी की कीमत 0.36 फीसदी टूटकर 61,814 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved