भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी मानक अग्रवाल की कांग्रेस में वापसी हो गई है। मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके घर वापसी की घोषणा कर दी है। अग्रवाल का निष्कासन रद्द कर दिया है। अग्रवाल ने कांग्रेसी सदस्यता फिर से ग्रहण कर ली है। निष्कासन रद्द करने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने दखल दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मानक अग्रवाल की कांग्रेस में वापसी हो सकी है। अग्रवाल को कांग्रेस कमलनाथ का विरोध करना भारी पड़ गया था। इसके लिए उन्हें छह साल के लिए मार्च 2021 में निष्कासित किया था।
उन्होंने हिंदू महासभा के बाबूलाल चौरसिया को कांग्रेस में शामिल करने पर विरोध जताया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कमलनाथ को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह गोडसे की विचारधारा के साथ हैं या गांधी जी की विचारधारा के साथ। इसके बाद यह मामला अनुशासन समिति को गया। समिति ने अग्रवाल को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस में काफी घमासान हुआ था। मानक अग्रवाल के अलावा अन्य नेताओं ने भी चौरसिया के पार्टी में शामिल पर आपत्ति ली थी। लेकिन सार्वजनिक रूप से सामने आने के कारण अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
5 साल में प्रदेश के सभी 55 हजार गांव की मिट्टी की हुई मैपिंग भोपाल। मप्र की मिट्टी में सबसे अधिक नाइट्रोजन की कमी है। इसका खुलासा प्रदेश के सभी लगभग 55 हजार गांव की मिट्टी की मैपिंग में हुआ है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के जमीनी अमले ने चार साल का समय […]
भोपाल। प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग मॉडल स्कूलों को विशेष स्कूलों का दर्जा देकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की तैयारी में है। प्रदेश के सभी 201 सरकारी मॉडल स्कूलों की कक्षा 6वीं में प्रवेश अब नवोदय एवं सैनिक स्कूलों की दर्ज पर प्रवेश परीक्षा के […]
इंदौर। इंदौर और भोपाल विमान पत्तन पर घरेलू एयर कार्गो के संचालन की क्षमता को बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की महत्वपूर्ण कार्य योजना तैयार की गई है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इंदौर एयरपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई कार्गो दोनों को संभालने की सुविधा है। इस पुनर्निर्मित […]
भोपाल। हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग (Hockey India and Sports and Youth Welfare Department) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 प्रतियोगिता (Hockey India National Senior Men’s Hockey Championship-2022 Competition) के अंतर्गत आज खेले गए क्वार्टर फायनल मुकाबले को जीतकर कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और तमिलनाडु की […]