
- मिसरोद थाना इलाके में स्थित भोजपुर रोड की घटना, पुलिस जांच में जुटी
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित बंगरसिया चौराहा मार्केट में बने एटीएम में अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। आरोपी केश ट्रे तोडऩे में नाकाम होकर फरार हो गए। पुलिस ने गश्त के दौरान एटीएम चेक किया था। जहां एटीएम का बॉक्स शटर चटका देखने के बाद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एटीएम में प्रवेश कर चोरी का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि निजी बैंक का एटीएम होने के कारण बैंक प्रबंधन से संपर्क नहीं हो सका है और न ही सीसीटीवी कैमरे के फु टेज मिल सके हैं। पुलिस बैंक के टोल फ्र ी नंबर पर कॉल कर रही है और संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
एएसआई दिनेश शर्मा ने बताया कि राम भरोस अहिरवार चौकीदारी करते हैं। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात वे इलाके में भ्रमण कर रहे थे। रात करीब दो बजे उन्होंने बंगरसिया चौराहा पर बने निजी बैंक के एटीएम को देखा तो उसमें कैश बॉक्स के शटर को पिचका देखा। वे अंदर पहुंचे तो पता चला कि किसी ने कैश बॉक्स के शटर को तोडऩे का प्रयास किया है। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी मिसरोद पुलिस को दी। मिसरोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पता चला कि एटीएम में तोडफ़ ोड़ और चोरी का प्रयास हुआ। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस बैंक के टोल फ्र ी नंबर पर लगातार बात करने का प्रयास कर रही है, लेकिन टोल फ्र ी नंबर पर संपर्क नहीं हो रहा है। पुलिस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे के फु टेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।