
नई दिल्ली। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (European Medicines Agency) की सुरक्षा समिति ने शुक्रवार को कहा कि फाइजर (Pfizer) और मॉडर्ना (Moderna) की कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली महिलाओं में मासिक धर्म में आई गड़बड़ियों की रिपोर्ट की जांच की गई है. कोरोना की वैक्सीन को लगवाने के बाद महिलाओं में मासिक के समय बहुत ज्यादा खून आने या फिर माहवारी के बंद होने की शिकायतें मिली हैं. एजेंसी ने कहा कि यह जांच मैसेंजर आरएनए तकनीक (messenger RNA technology) पर आधारित दोनों टीकों में से किसी एक को लगवाने के बाद मासिक धर्म संबंधी गड़बड़ियों की रिपोर्टों को देखते हुए की गई थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved