भोपाल। प्रदेश सरकार एक बार फिर व्यापमं (पीईबी)का नाम बदलने जा रही है। अब व्यापमं का नया नाम कर्मचारी चयन बोर्ड होगा। सरकार ने पिछली बार नाम बदलकर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रखा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षत में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में व्यापमं के नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट में नर्मदा एक्सप्रेस-वे को फीडर रूट्स के जरिए प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत सात जिलों को जोडऩे के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। 906 किलोमीटर लंबाई वाला यह मार्ग अमरकंटक के कबीर चबूतरा से शुरू होगा, जो डिंडोरी, जबलपुर, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नसरुल्लागंज, संदलपुर, करनावद, इंदौर, धार, सरदारपुर से झाबुआ जिले में गुजरात सीमा तक बनेगा। कैबिनेट में 8 मार्च को विधानसभा में लाए जाने वाले वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुमानित 2.50 लाख करोड़ के बजट पर मंत्रियों से सुझाव लिए जाएंगे।
Share:Related Articles
जवाहर कर्नावट, ज़ाहिद मीर और इस्माइल लहरी को समाज रत्न अवार्ड
चंद रोज़ पहले उज्जैन में हुए एक बाविकार एजाज़ी प्रोग्राम में मआशरे में मुख्तलिफ शोबों में उम्दा काम कर रही हस्तियों को स्टेट लेवल के अवार्ड से नवाजा गया। इसमे हिंदी ज़ुबान की तरक्की के लिए मशहूर अदीब डॉ. जवाहर कर्नावट, सरोकारी सहाफत (पत्रकारिता) के लिए दैनिक भास्कर भोपाल के ज़ाहिद मीर, दैनिक भास्कर के […]
आत्म निर्भर नहीं कर्ज निर्भर मध्यप्रदेश बना दिया: पटवारी
भोपाल। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वैक्सीन लगवाने की जो पहल डॉक्टरों ने की है वह सराहनीय है। शिक्षा संस्थानों को स्कूल कॉलेजों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी वैक्सीनेशन का स्वागत करती है। कोरोना काल में भाजपा सरकार ने मप्र को आत्मनिर्भर नहीं बल्कि […]
ऑफलाइन होंगी बोर्ड परीक्षाएं, नए सिरे से घोषित होंगी तारीखें
आगे बढ़ सकती है परीक्षाए की तारीख, स्कूल खोलने पर फैसला 31 को भोपाल। प्रदेश में बोर्ड की 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी, लेकिन कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए इनकी तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि परीक्षाओं का नया कार्यक्रम […]