
मुंबई। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) जब ट्विटर पर मलयालम फिल्म(malayalam movie) ‘वाशी’ (Vaashi) की तारीफ करने के लिए ट्विटर पर आए तो कमाल आर खान (Kamal R Khan) ने उन्हें ट्रोल (Troll)करने की कोशिश की. उन्होंने अभिषेक बच्चन के जरिए बॉलीवुड पर निशाना साधा. बता दें कि केआरके पहले भी तमाम बॉलीवुड सितारों को लेकर कुछ-न-कुछ कहते रहे हैं जिससे कई लोग उनके खिलाफ हो गए हैं.
कमाल आर खान (Kamal R Khan) को ज्यादातर लोग केआरके कहकर बुलाते हैं. वे बॉलीवुड और एक्टर्स समेत कई मुद्दों पर विवादित बयान देते रहते हैं. सोशल मीडिया पर सितारों के साथ उनका झगड़ा होना कोई नई बात नहीं है. अब उन्होंने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) पर तंज कसने की कोशिश की है, लेकिन एक्टर ने भी उन्हें माकूल जवाब दिया है.
अभिषेक ने मजाकिया अंदाज के साथ केआरके को जवाब दिया. जूनियर बच्चन ने शनिवार को मलयालम फिल्म ‘वाशी’ की तारीफ करने के लिए ट्विटर पर आए, जिसमें टोविनो थॉमस और कीर्ति सुरेश अहम रोल में हैं. उन्होंने लिखा, ‘मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक और शानदार फिल्म आ रही है.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved