भोपाल। ईरान (Iran) के पास एक पश्चिमी विक्षोभ टर्फ के रूप में बना हुआ है, जिसके चलते सोमवार को हवाओं की दिशा बदलकर पश्चिमी हो गई। इसके फलस्वरूप पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी (rise in temperature) दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात (cyclone) बनेगा। इन दोनों सिस्टम के असर से दो दिनों तक दिन-रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
वहीं, पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि ईरान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बनेगा। इन दोनों के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होने के आसार हैं। साथ ही उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभागों में भी बादल छा सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से दो दिन तक दिन और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved