
भोपाल। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की पूज्य माताजी श्रीमती शुभांगी भगत का शनिवार को इंदौर में निधन हो गया है। 78 वर्षीय श्रीमती शुभांगी भगत पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। श्रीमती शुभांगी भगत के निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार आज इंदौर के राम बाग विश्राम घाट पर किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मप्र सरकार के मंत्री समेत अन्य नेताओं ने मुखाग्निी दी। मुख्यमंत्री आज सुबह ही इंदौर पहुंचे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved