भोपाल। मध्यप्रदेश से भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को पद से हटा दिया है। बताया जा रहा कि उन्हें हटाने के पीछे एक महिला के साथ उनका अश्लील फोटो वजह बनी।
बता दें कि मध्यप्रदेश से भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को शिकायत हुई थी जिसके बाद उनसे इस्तीफा देने को कहा गया और उन्होंने तत्काल इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने आदेश जारी न करते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया है। एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत भी की थी। वहीं बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ उनका अश्लील फोटो भी वायरल हुआ था। जिस वजह से पार्टी संगठन कुशवाह से नाराज चल रहा था। गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में भगत सिंह कुशवाह को जनवरी 2021 में नियुक्त किया गया था। कुशवाह कई बड़े नेताओं से जुड़े नेता थे।
बंगलूर। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने आखिरी मुकाबला सोमवार को 238 रन से जीत लिया। श्रीलंका की टीम आज 208 रन पर सिमट गई, जिससे भारत ने मैच 238 रन से जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली। बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस पिंक […]
नागदा। उज्जैन (Ujjain) जिले के नागदा (Nagda) में स्थित 195 हैक्टर भूमि के स्वामित्व को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मप्र शासन एवं बिड़ला कंपनी (Birla Company) के बीच जारी विवाद को लेकर अब एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। यह विवाद क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया के एक बयान के बाद सामने आया […]
मुद्दतों बाद उठाए थे पुराने कागज़़ साथ तेरे मिरी तस्वीर निकल आई है ये जो बिलेक एंड वाइट कदीमी और शिकस्ता फोटू आप देख रय हैं, ये कई मायनों में तारीखी हेगा साब। इसे सन 1965 में लाल कोठी, बोलेतो राज भवन में खींचा गया था। मौका था उस वखत के गवर्नर हरि विनायक पाटस्कर […]
भोपाल। मध्य प्रदेश से पूरी तरह से मानसून की विदाई हो चुकी है। दो दिन से सक्रिय गहरा कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को अरब सागर में पहुंचकर अवदाब के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। वह अरब देशों की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से अब प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही […]