कॉमेडियन व अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों विवादों में चल रहे हैं। हाल ही में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पर आरोप लगाया था कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने शो में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को बुलाने से इनकार कर दिया था। निर्देशक के इस आरोप के बाद से ही कपिल शर्मा सोशल (Kapil Sharma) मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे थे। इस बीच मंगलवार को द कश्मीर फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर के एक साक्षात्कार का एक वीडियो सामने आया, जिसमे उन्होंने कपिल शर्मा को सपोर्ट किया और साथ ही कपिल के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिल्म को प्रमोट ना करने की वजह बताई है।
वहीं अब अनुपम खेर ने कपिल शर्मा के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-‘रे कपिल, काश आपने पूरा वीडियो पोस्ट किया होता। ना कि आधा सच। पूरी दुनिया सेलिब्रेट कर रही है। आपने भी आज रात सेलिब्रेट किया। प्यार और प्रार्थना हमेशा।’ अनुपम खेर के इस ट्वीट से जहां हर कोई हैरान है वहीं सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved