देश मनोरंजन

गायक Shankar Mahadevan के असमिया होली गीत बरपेटा में रिलीज

बरपेटा (असम)। दौल महोत्सव (Holi) से पूर्व राज्य ही नहीं देश में विख्यात जाने-माने गायक शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) के गाए असमिया होली गीत को मंगलवार को वैश्विक पहचान मिल गयी। आज बरपेटा (Barpeta) में उनके असमिया होली गीत ‘लाहे-लाहे वसंत आहे (धीरे-धीरे वसंत आता है)’ का विमोचन हुआ।



बरपेटा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गुनींद्र नाथ दास, कवि एवं गीतकार ध्रुव कुमार तालुकदार और गीतकार कुशल बयान ने इस गीत का विमोचन किया। श्रीमंत शंकरदेव गुरुजन द्वारा शुरू किए गए दौल महोत्सव को बरपेटा सत्र (मठ) में एक नया रूप मिला। संक्रमण के इस दौर में बरपेटा की होली पूरे राज्य में फैल गई है। इस बीच शंकर महादेवन की आवाज में जान फूंकने वाली बरपेटा की होली गीत को भी वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।

Share:

Next Post

यूक्रेन-रूस युद्ध का बढ़ता समय पुतिन के लिए बना संकट, रूस में महंगाई चरम पर, जमाखोरी बढ़ी, घट रही खरीदी की क्षमता

Wed Mar 16 , 2022
मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध(Russia-Ukraine War) के 20वें दिन भी जहां यूक्रेन(Ukraine ) पर रूसी सेना (Russian Army) की बमबारी जारी है वहीं रूस पर प्रतिबंधों का दौर भी रुक नहीं रहा। इस दौरान यूक्रेनी शहरों (Ukrainian cities) से बड़ी संख्या में पलायन के कारण शरणार्थी संकट बढ़ रहा है वहीं रूसी शहरों (Russian cities) में भी […]