img-fluid

Share Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 89 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

March 24, 2022

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई और दिन भी गिरावट में कारोबार करने के बाद दोनों सूचकांक टूटकर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 89 अंक फिसलकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 23 अंक की गिरावट के साथ 17,223 के स्तर पर बंद हुआ।


  • इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 57,304 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 111 अंक की कमी लेते हुए 17,135 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि बीते कारोबरी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत उछाल के साथ हुई थी, लेकिन बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

    बीएसई का सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक चढ़कर खुलने के बाद कारोबार के अंत में 304.48 अंक टूटकर 57,684.82 अंक पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 123 अंक की बढ़त के साथ खुलकर 69.85 अंक की गिरावट के साथ 17,245.65 अंक पर बंद हुआ था।

    Share:

  • योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, सीएम योगी ने अमित शाह का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

    Thu Mar 24 , 2022
    लखनऊ। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार रात तक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। योगी सरकार- 02 का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved