
नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 188 अंकों की बढ़त आई और इसने 57,784 के स्तर पर शुरुआत की। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 47 अंक उछलकर 17,269 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई और गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 89 अंक फिसलकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 23 अंक की गिरावट के साथ 17,223 के स्तर पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved