इस बार चैत्र नवरात्र लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है
भोपाल। चैत्र नवरात्र पर्व की शुरुआत 2 अप्रैल से होगी। इस बार मां जगत जननी का आगमन घोड़े पर हो रहा है। पूरे 9 दिनों तक एक भी तिथि का क्षय ना होने से यह पर्व 9 दिनों तक माता रानी की आराधना के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व में खास बात यह है कि इन 9 दिनों में कई ऐसे योग बन रहे हैं जो सर्व फलदायी हैं। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि ऐसे योग कम आते हैं, क्योंकि 9 दिनी पर्व में गणगौर व गणेश आदि देवताओं का भी पूजन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि घोड़े पर सवार होकर माता रानी का आगमन होगा। घोड़े पव सवार आने से अश्व को सफलता शक्ति और रफ्तार के लिए जाना जाता है। इसलिए इन 9 दिनों में साधना करने से साधक के भीतर सकारात्मक ऊर्जा आएगी और उसके संकल्पों को भी पूर्णता मिलेगी।
सर्वार्थसिद्धि का योग ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण मोहन शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर्व में 3 अप्रैल को सूर्योदय से लेकर दोपहर 12:34 बजे तक फिर 5 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4:10 बजे तक और 6 अप्रैल को सूर्योदय से रात 12:13 बजे तक और 10 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4:22 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसी तरह 10 अप्रैल को सूर्योदय से रात 12:14 तक रवि पुष्य योग रहेगा। यह योग खरीदारी के लिए शुभ माने जाते हैं। इस समय में की गई खरीदारी अक्षय फलदायी मानी गई है।
हवाओं के चक्रवात के कारण अरब सागर से आ रही हवाओं से प्रदेश में नमी भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पिछले दो-चार दिनों से ठंडा शुष्क है, हवाओं के चक्रवात के कारण अरब सागर से आ रही हवाओं से प्रदेश में नमी छा गई है, इस कारण दोपहर को छोड़कर सुबह शाम लोगों को […]
घरों में ही मनाने होंगे त्यौहार…. रविवार को रहेगा सात शहरों में लॉकडाउन भोपाल। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने आगामी दिनों में पडऩे वाले त्यौहारों के दौरान आयोजित होने वाले भीड़-भाड़ वाले सभी कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही जिलों को स्थानीय स्तर पर […]
भोपाल। उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन ने आगामी चुनावों में पार्टी की उम्रदराज नेताओं को टिकट देने की सिफारिश की है। जैन ने कहा कि 70 पार के जिताऊ नेताओं केा टिकट मिलना चाहिए। दरअसल 73 वर्षीय पारस जैन की टिकिट इस बार उम्र दराज होने के चलते खतरे में है। उनका ये बयान […]
सरकार, संगठन और संघ मिलकर जुटे मिशन 200 में भोपाल। मप्र में पांचवी बार सत्ता में वापसी के लिए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने 3-एस का फॉर्मूला तैयार किया है। यानी इस बार सरकार, संगठन और संघ तीनों मिलकर मिशन 200 को पूरा करेंगे। इसके लिए तीनों एक संयुक्त रणनीति […]