img-fluid

4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख कैश…सुरक्षाबलों के हाथ लगा माओवादियों का खजाना, जमीन में था दफन

November 28, 2026

बीजापुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है. भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के पास जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया माओवादियों का डम्प बरामद हुआ है. इस डम्प से करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपये कीमत का सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, जमीन में दबाकर रखे गए एक स्टील के डिब्बे के अंदर सोने के बिस्किट और 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी गई थीं. बरामदगी के बाद पुलिस माओवादी संगठन के आर्थिक नेटवर्क और छिपाए गए खजाने के स्रोतों की पड़ताल में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, डीआरजी, भैरमगढ़ थाना पुलिस और बीडीएस की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान इंद्रावती नदी के नजदीक जंगल में जमीन के भीतर संदिग्ध डम्प होने की जानकारी मिली. तलाशी के दौरान टीम ने जमीन में दबाकर रखा गया स्टील का डिब्बा बरामद किया. जब डिब्बे को खोला गया तो उसमें सोने के बिस्किट और नकदी की गड्डियां मिलीं.


  • 33 सोने के बिस्किट बरामद
    पुलिस के मुताबिक, डम्प से कुल 33 सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं. प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला बताया गया है. सभी बिस्किट का कुल वजन 3 किलो 840 ग्राम है. बरामद सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपये आंकी गई है. इसके अलावा डिब्बे से 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियों में कुल 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद भी मिले हैं. पुलिस इस बरामदगी को माओवादी संगठन के आर्थिक संसाधनों के लिहाज से अहम मान रही है. जंगल में जमीन के भीतर इतनी बड़ी मात्रा में सोना और नकदी छिपाकर रखे जाने से संगठन के वित्तीय नेटवर्क को लेकर भी जांच के नए पहलू सामने आए हैं.

    अब तक 12 किलो से ज्यादा सोना बरामद
    पुलिस के अनुसार, बीजापुर जिले में माओवादी डम्प के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अब तक अलग-अलग स्थानों से कुल 12 किलो 340 ग्राम सोना और 8 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की जा चुकी है. ताजा बरामदगी को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद सोना और नकदी किस माओवादी नेटवर्क से जुड़े थे और इन्हें जंगल में किस उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved