
नई दिल्ली । वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में आज हम बात करेंगे घर में आवाज़ों (sound) के बारे में। घर में मोबाइल फोन, डोर बेल, घड़ी और अन्य आवाज उत्पन्न करने वाली चीजें होती हैं। इन आवाजों का घर के वातावरण (atmosphere) पर बहुत गहरा असर होता है। जैसी ध्वनि होती है माहौल भी वैसा ही हो जाता है।
घर की हर एक चीज़ की ध्वनि, यानी आवाज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ लोग अपनी सुविधा के लिए अपने मोबाईल फोन में बहुत ही कर्कश रिंग टोन लगा लेते हैं जिससे उन्हें तो सुविधा होती है, लेकिन घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे घर के सदस्यों के विचारों में टकराव होने लगता है और कभी-कभी तो बात झगड़े तक आ पहुंचती है। इसलिए हमेशा अपने मोबाईल में ऐसी ध्वनि लगाएं जो दूसरों को भी सुनने में अच्छी लगे। साथ ही अलार्म क्लॉक या डोर बेल खरीदते समय भी उसकी ध्वनि का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved