img-fluid

काम दिलाने के बहाने मजदूर महिला को साथ ले गया ट्रेक्टर चालक, किया रेप

April 23, 2022

  • महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसे सुनसान रास्ते पर छोड़कर भाग गया आरोपी

भोपाल। ट्रैक्टर की ट्राली भरने का काम करने वाली महिला को ट्रैक्टर चालक काम के बहाने अपने साथ ले गया। रास्ते में उसने महिला के साथ एक सुनसान जगह पर महिला के साथ रेप किया। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई, इसके बाद ट्रैक्टर चालक महिला को वहीं पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रातीबड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला मेंडोरी इलाके में रहती तथा मजदूरी करती है। पिछले कुछ दिनों से वह एक ट्रैक्टर की ट्रॉली भरने का करने के लिए जाती थी। इस ट्रैक्टर का चालक रमेश पटेल है, रमेश के साथ ही वह कई दिनों से ट्रैक्टर पर जा रही थी।


हफ्ते की शुरूआत में उसकी तबियत कुछ खराब हुई तो वह काम पर नहीं जा रही थी। दो दिन पहले रमेश महिला के घर पहुंचा तथा काम पर चलने को कहा। उसने बताया कि ट्रॉली लेकर श्यामला हिल्स इलाके में जाना है। पहले तो महिला ने कहा कि उसकी तबियत कुछ ठीक नहीं लग रही, इसलिए वह नहीं जा सकती लेकिन रमेश ने जब दबाव डाला तो वह साथ में चल दी। दोनों जब नीलबढ़ चौराहे के पास पहुंचे तो रमेश ने ट्रैक्टर को मुख्य सड़क से सुनसान गली में मोड़ दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद उसने ट्रैक्टर रोका तथा महिला को उतारने के बाद खुुले स्थान पर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई तो रमेश उसे वहीं पर छोड़कर भाग निकला। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को फोन लगाया। बेटी तुरंत ही वहां पर पहुंची तथा मां को अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर ही महिला ने ज्यादती की बात अपने बेटी को बताई। अस्पताल में उपचार कराने के बाद महिला थाने पहुंची तथा शिकायत की। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

  • पति की बाइक पर सवार महिला के गले से सोने की चेन लूट ले गए झपटमार

    Sat Apr 23 , 2022
    एयरपोर्ट रोड पर मोपेड सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम भोपाल। कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित एयरपोर्ट रोड गुलमोहर गार्डन के सामने कल सुबह मोपेड सवार दो युवकों ने पति के साथ बाइक से गुजर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। लूटी गई चेन की कीमत 45 हजार रुपए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved