img-fluid

जहांगीर काजी को आने की इजाजत मिल सकती है? SC ने केंद्र से पूछा

November 27, 2026

डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या अमेरिका में रहने वाले प्रोफेसर खालिद जहांगीर काजी को भारत में सीमित प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है? खालिद जहांगीर काजी पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. इसके चलते उनका OCI कार्ड रद्द कर दिया गया था और उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था.

जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि जो भी अंतरिम व्यवस्था की जाएगी. उसका मामले के गुण-दोष पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इससे कोई कानूनी या न्यायसंगत अधिकार भी पैदा नहीं होगा. ASG एसवी राजू ने कहा कि खालिद जहांगीर काजी पूरी तरह से अलगाववादी हैं. खालिद जहांगीर काजी के पाकिस्तान की ISI से संबंध हैं.

खालिद जहांगीर काजी एक शादी में शामिल होने के लिए वापस आना चाहते हैं, जबकि वह शादी तो पहले ही हो चुकी है. वह परिवार से मिलने के बहाने आना चाहते हैं. जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि बताया गया है कि उनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है.


  • उन्हें किसी एक शहर तक सीमित रहने को कहा जा सकता है, जहां उनकी बहनें रहती हैं. ASG ने कहा कि हल्के-फुल्के अंदाज में कहें तो, उनकी उम्र 90 साल से ज्यादा है. उन्हें यात्रा करने की क्या जरूरत है? जस्टिस बागची ने कहा कि हम समझते हैं, लेकिन हमें मानवीय दृष्टिकोण भी अपनाना चाहिए.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये सच है कि सिंगल जज ने OCI कार्ड रद्द करने और ब्लैकलिस्ट करने के फैसले को खारिज कर दिया था. हालांकि, ये मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है. सुप्रीम कोर्ट ने ASG को निर्देश लेने के लिए समय दिया. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 1 हफ्ते के लिए टाल दी है.

    नवंबर 2024 में, दिल्ली हाई कोर्ट की एक एकल-न्यायाधीश पीठ ने उनके OCI कार्ड को रद्द किए जाने के फैसले को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि यह कार्रवाई करने से पहले उन्हें अपनी बात रखने का उचित मौका नहीं दिया गया था.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved