
भोपाल। कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित एयरपोर्ट रोड गुलमोहर गार्डन के सामने कल सुबह मोपेड सवार दो युवकों ने पति के साथ बाइक से गुजर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। लूटी गई चेन की कीमत 45 हजार रुपए बताई जा रही है। दंपति ने आरोपियों का करीब आधा किलो मीटर तक पीछा भी किया था। हालांकि बदमाश उन्हें चकमा देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घटना स्थल के आस पास सहित मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved