img-fluid

Weight Loss: गर्मियों में इस तरह कर लें पुदीने का सेवन, तेजी से पिघलने लगेगी पेट की चर्बी

March 12, 2026

नई दिल्‍ली. अगर शरीर का वजन (body weight) बहुत ज्यादा हो तो व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. मोटापा अपने साथ कमर दर्द, पेट दर्द, स्ट्रेच मार्क्स, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और ना जानें कौन-कौन सी दिक्कतें पैदा कर देता है. इसके मुख्य कारण शरीर में जमा फैट और ऑयल वगैरह हैं. इतना ही नहीं, कमफर्ट से भी खूब समझौता करना पड़ता है, चाहे वह जींस खरीदने में हो या फिर टॉप और टीशर्ट. ऐसी ही और भी कई दिक्कतें हैं जो पेट की चर्बी (belly fat) और मोटापा अपने साथ लेकर आता है. शरीर को डिटोक्सिफाइ (detoxify) करने के लिए आप पुदीने के पत्तों(mint leaves) का पानी पी सकते हैं. इससे आपका वजन तो कम होगा ही, साथ ही स्किन भी निखर उठेगी.


  • वजन घटाने के लिए पुदीने का पानी (Mint Water For Weight Loss)
    पुदीना ऐसा हर्ब है जिसे आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है. यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. तासीर में ठंडा होने के चलते पुदीना शरीर को ताजगी और ठंडक से भर देता है. यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बेहद असरदार है. इसके सेवन से पेट की जलन, एसिडिटी, पेट दर्द और खट्टी डकार से भी राहत मिलती है.

    वजन कम करने के लिए लगभग 10 पुदीने के पत्ते मिक्सी में एक गिलास पानी के साथ लें. अब इसमें काली मिर्च और काला नमक जरूरत अनुसार डालकर अच्छे से पीस लें. लीजिए तैयार है आपका पुदीने का पानी. इसके रोजाना सेवन से फैट बर्न होने लगता है. पुदीना इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करता है. आप इस एक गिलास पुदीने के पानी से गर्मी के मौसम में अनेक बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं.

    (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

    Share:

  • गर्मियों में नहाते समय करें बाथ साल्ट का इस्तेमाल, छूमंतर हो जाएगी सारी थकान

    Thu Mar 12 , 2026
      नई दिल्‍ली. गर्मी के मौसम (Summer Weather) में शरीर (Body) को ठंडा (Cool) रखने का सबसे आसान तरीका है बाथिंग (Bathing)  यही कारण है कि कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए दिन में कई बार नहाना पसंद करते हैं. ऐसे में एक लम्बी बाथ लेने से न सिर्फ आप तरोताजा महसूस करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved