img-fluid

टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन अगले माह, मोदी-बाइडेन की होगी मुलाकात

April 28, 2022

टोक्यो/वाशिंगटन । अमेरिका (America), भारत (India), जापान (Japan) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच संवाद सेतु बने क्वाड्रीलेटरल सेक्योरिटी डॉयलाग (क्वाड) का शिखर सम्मेलन अगले माह जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में होगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Joe Biden) और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बीच मुलाकात भी होगी।


  • क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान की प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो भी हिस्सा लेंगी। जापान में इस शिखर सम्मेलन की तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रह है। अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने जापान की यात्रा करेंगे और टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

    इससे पहले सितंबर 2021 में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। जेन साकी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बाइडन-हैरिस प्रशासन की ठोस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान मोदी और बाइडेन की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। टोक्यो में अमेरिकी राष्ट्रपति की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अमेरिका क्वाड समूह के नेताओं से भी होगी।

    इस दौरान वे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रिश्तों की मजबूती पर चर्चा करेंगे। जेन साकी ने कहा कि बाइडन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और जापान की प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने, आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ करने और व्यावहारिक परिणाम देने के लिए सहयोग का विस्तार करने पर भी चर्चा होगी।

    Share:

  • 8 साल से सरकार ने नहीं दिया जवाब

    Thu Apr 28 , 2022
    जबलपुर, टिब्यूनल स्थापित करने का मामला जबलपुर। जबलपुर में हाईकोर्ट का हेड क्र्वाटर होने के बावजूद भी आयोग व टिब्यूनल बोर्ड आदि को अन्य शहरों में स्थापित के विरोध में दायर मामले में सरकार ने पिछले 8 वर्षो से जवाब नहीं दिया है। नागरिक उपभोक्ता मार्ग दर्शक मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे ने बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved