दिल्ली में विधि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद बोले मुख्यमंत्री चौहान
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संबंध में दिल्ली में विधि विशेषज्ञों से चर्चा की। मुख्यमंत्री दो मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भूपेन्द्र सिंह को साथ लेकर दिल्ली गए और पार्टी नेताओं से भी चर्चा की। विधि विशेषज्ञों से परामर्श लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ओबीसी को आरक्षण देने को प्रतिबद्ध है। ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार कोर्ट में संशोधन याचिका दायर करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से भेंट की। ओबीसी आरक्षण से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज से भी भेंट की।
चौहान ने कहा कि राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उच्चतम न्यायालय का निर्णय स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने वाला निर्णय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माननीय उच्चतम न्यायालय में संशोधन याचिका दायर करेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि न्यायालय में अपना पक्ष रखना और पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है।
अपर मुख्य सचिव गृह होंगे समिति के अध्यक्ष भोपाल। राज्य शासन ने नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के लिए पूर्व में गठित समिति को अधिक्रमित करते हुए राज्य स्तरीय समिति का पुनर्गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, गृह, पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय […]
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से मांगा रिपोर्ट कार्ड विभागों की आगली रणनीति पर मंथन भोपाल। शिवराज सरकार का पचमढ़ी में दूसरे दिन भी प्रदेश के विकास को लेकर मंथन जारी है। आज के मंथन में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से उनके विभागों द्वारा किए गए नवाचार की जानकारी ली। साथ ही पूछा कि साल के शुरूआत […]
देर रात के परेशान होती रहीं महिलाएं, पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर बंद किया भोपाल। राजधानी में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आशा, ऊषा और आशा सहयोगिनी संघ (Asha, Usha and Asha Sahyogini Sangh) की पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ भोपाल प्रशासन (Bhopal Administration) कर व्यवहार उचित नहीं था। पुलिस (Police) के जरिए […]
भाजपा-कांग्रेस के नाराज और हताश नेताओं को अपनाएगी आप भोपाल। दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने मप्र पर अपना पूरा फोकस किया है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। इसके बाद से ही पार्टी संगठन विस्तार पर जोर दे रही […]