भोपाल। प्रदेश में विगत 2 वर्षों में भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए (राजद्रोह)में 10 पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्टेट क्राइम रजिस्ट्रेशन ब्यूरो (एससीआरबी) के अनुसार 1 जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2020 की अवधि में एक, 1 जनवरी 2021 से 31 दिसम्बर 2021 की अवधि में 7 और 1 जनवरी 2022 से 10 मई 2022 की अवधि में 2 एफआईआर दर्ज हुई।
एससीएस गृह डॉ. राजौरा ने बताया है कि एससीआरबी की जानकारी अनुसार नीमच जिले के थाना जावद और नीमच सिटी में, बैतूल के थाना सारणी और मुलताई में, नर्मदापुरम के थाना शिवपुर में, अनूपपुर के थाना रामनगर में, उज्जैन के थाना जीवाजीगंज में, सिवनी के थाना कुरई में, सतना के थाना मैहर में और जबलपुर के थाना हनुमानताल में आईपीसी की धारा 124-ए में एफआईआर दर्ज की गई है। एसीएस गृह ने बताया कि प्रदेश में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 11 मई, 2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए के संबंध में दिये गये आदेश का पालन प्रदेश में अक्षरश: सुनिश्चित कराया जाएगा।
दिल्ली में विधि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद बोले मुख्यमंत्री चौहान भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संबंध में दिल्ली में विधि विशेषज्ञों से चर्चा की। मुख्यमंत्री दो मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भूपेन्द्र सिंह को साथ लेकर दिल्ली गए और पार्टी नेताओं से […]
धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। मानसून ट्रफ भी मध्य प्रदेश में सागर से होकर गुजर रहा है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। इसके चलते विभिन्न जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला बना हुआ है। […]
सरकार ने किया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियमों में संशोधन 31 तक होंगे पंजीयन, खरीफ फसल के लिए 2 और रबी के लिए 1.5 फीसदी राशि देना होगी भोपाल। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बैंकों में खरीफ फसल के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियमों में संशोधन कर किसानों को […]
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी (Congress party in Madhya Pradesh) में मीच उथल-पुथल के बीच और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी (BJP) में शामिल होनेवाले नेताओं को मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष (MP Congress President) कमलनाथ (Kamal Nath ने जमकर खरी-खोटी सुनाई और नसीहत भी दी। दरअसल, रविवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम में […]