
नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को आरबीआई की एमपीसी बैठक के नतीजे सामने आने वाले हैं। उससे पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले, लेकिन कुछ ही देर में ये लाल निशान पर पहुंच गए।
बीएसई का सेंसेक्स जहां मामूली 88 अंक की गिरावट के साथ 55,019 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, तो वहीं एनएसई का निफ्टी 27 अंक टूटकर 16,389 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ खुला था।
बीते कारोबारी सत्र की बात करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 568 अंक टूटकर 55,107 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 153 अंक फिसलकर 16,416 के स्तर पर बंद हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved