img-fluid

सत्याग्रह मंच पर बिगड़े कांग्रेस नेता के बोल, कहा- हिटलर की मौत मरेगा मोदी

June 20, 2022


नई दिल्ली। अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर आक्रोशित कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह के मंच से पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी है। झारखंड से आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने हिटलर की तुलना करते हुए मर्यादा लांघ दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिटलर की राह चल रहे हैं और हिटलर की मौत मरेंगे। सुबोध कांत ने जिस समय यह टिप्पणी की मंच पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे और विवादित बयान पर तालियों की आवाज भी सुनी गई।

अग्निपथ योजना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”मुझे तो लगता है हिटलर का सारा इतिहास इसने पार कर लिया। हुड्डा साहब बड़े गांव की भाषा में समझा रहे थे। हिटल ने भी ऐसी संस्था बनाई थी जिसका नाम था खाकी, सेना के बीच उसने बनाया था। मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। याद रखो मोदी।”


पिछले 10 दिन से संघर्ष का पर्व हम लोग मना रहे हैं, यह उत्साह लगन और समर्पण देखने को मिल रहा है। किसी के चहेरे पर शिकन नहीं है। क्योंकि 135 साल का इतिहास मोदी को पता नहीं है, लेकिन कांग्रेस के लोगों को पता है कि हम किस परंपरा का पालन करते हैं। मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि सेना के कुछ परिवार का मामला था और राहुल जी को हमने देखा कि दिल्ली के पांच थानों में उन्होंने गिरफ्तारी दी थी। मुझे लगा कि इस आदमी में दम है। आंख में आंख डालकर बात करने वाला कोई व्यक्ति है तो वह राहुल गांधी। और मोदी उसे गीदड़ भभकी से डराना चाहते हो?

सुबोध कांत सहाय ने कहा, ”झारखंड में हमारी गठबंधन की सरकार है, उसे गिराने के लिए डेढ़ महीने से ईडी का हर दिन रेड चल रहा है। हर तरह से, मुख्यमंत्री को कैसे फंसाया जाए। हमें याद रखना होगा कि भाजपा ने किस तरह हमारी 2-3 चुनी सरकारों को गिराया है। मोदी जो मदारी के रूप में इस देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गया है।” पूर्व मंत्री ने कांग्रेस को शहीदों की पार्टी बताते हुए कहा, ”कांग्रेस ने कभी लक्ष्मण रेखा पार नहीं की। नेहरू गांधी परिवार, जब सोनिया गांधी जब इनकार कर रही थीं प्रधानमंत्री बनन से तो मैंने उनकी माइक छीन ली थी। मैंने कहा था कि आपको नहीं बोलने दूंगा, क्योंकि आपके नाम से हम चुनकर आए हैं, उन पर तुम उंगली उठा रहे हो। कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।”

Share:

  • चीन के खिलाफ अहम होंगे ‘अग्निवीर’, LAC पर विषम हालात में होगी बड़ी भूमिका

    Mon Jun 20 , 2022
    नई दिल्ली। अग्निपथ स्कीम को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोधी दलों का कहना है कि मोदी सरकार इस योजना के जरिए देश की सुरक्षा दांव पर लगा रही है। हालांकि एक फैक्ट यह भी है कि देश को अधिक युवा और फिट सैनिकों की जरूरत है। खासतौर पर चीन के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved