img-fluid

आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुन भावुक हुए करण जौहर, जानिए वजह

June 28, 2022

करण जौहर -Alia Bhatt को अपनी बेटी मानते हैं और रणबीर कपूर को अपना दामाद। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) की शादी में भी वह काफी भावुक नजर आये थे। वहीं अब जब उन्हें आलिया की प्रेग्नेंसी (Alia’s pregnancy) की जानकारी मिली तो वह ख़ुशी से फूलें नहीं समा रहे हैं।

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को जैसे ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये फैंस को साझा की वैसे ही ये खबर वायरल हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये आलिया को बधाई देने वालों का तांता सा लग गया। फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी आलिया को बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में फिल्ममेकर करण जौहर का भी नाम शामिल है। करण जौहर -आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं और रणबीर कपूर को अपना दामाद।



आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में भी वह काफी भावुक नजर आये थे। वहीं अब जब उन्हें आलिया की प्रेग्नेंसी की जानकारी मिली तो वह ख़ुशी से फूलें नहीं समा रहे हैं। इस खुशखबरी से वह काफी एक्साइटेड और भावुक हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रणबीर और आलिया की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘इनके लिए ढेर सारा प्यार। मैं अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। बहुत-बहुत एक्साइटेड हूं। दोनों को ढेर सारा प्यार!;

सोशल मीडिया पर करण जौहर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट करण जौहर के साथ बहुत खास बांड शेयर करती हैं। उन्होंने बतौर एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह करण जौहर को मेंटर के साथ -साथ अपना गार्जियन भी मानती हैं।

Share:

  • 9 हजार कर्मचारी करवाएंगे महापौर और 85 पार्षदों का चुनाव

    Tue Jun 28 , 2022
    28 कमरों में मतदान दलों का आज से प्रशिक्षण, डाक मत पत्र की सुविधा भी, गायब रहने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई इंदौर। महापौर (Mayor) सहित 85 वार्ड पार्षदों (Counsil member) का चुनाव 9 हजार कर्मचारी करवाएंगे, जिनकी मतदान दलों में ड्यूटी (Duety) लगाई गई है। आज से इनका प्रशिक्षण शुरू हो रहा है, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved